बलिया : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक रेफर

बलिया : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक रेफर

बलिया : रसड़ा-बलिया मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की संवरा चट्टी के पास रविवार की रात बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच तेज रफ्तार गुजर रही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, घायल युवक को रसड़ा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि रामनगर संवरा निवासी सुनील कुमार गोंड (36) साइकिल से कहीं निमंत्रण पर जा रहे थे। अभी वे संवरा चट्टी के समीप पहुंचे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव निवासी युगुल कुमार (20) की बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी बीच, कोई अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को रौंदते भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद युगुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित