नार्थ जोन कराटे यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता : गरिमा सिंह, युवराज और अमित ने बढ़ाया बलिया का मान



बलिया : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 10 से 14 मार्च तक आयोजित नार्थ जोन कराटे यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में परचम लहराते हुए बलिया के खिलाड़ी गरिमा सिंह, युवराज सिंह यादव व अमित कुमार वर्मा ने टीम के टॉप 15 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। तीनों खिलाड़ी 16 से 19 मार्च तक आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम खेलेंगे। कोच की भूमिका निभा रहे एसोसिएशन के सचिव सुमित झा ने दूरभाष से यह सूचना दी।
Also Read : बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला ब्लाक, दो का बदला कार्यक्षेत्र
सूचना मिलते स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और जीत की बधाई देने के साथ ही चयनित खिलाड़ियों को आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में और बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने का जज़्बा भर कर मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के एड. राजेश श्रीवास्तव, एड. अरविंद कुमार सिंह, डॉ.अखिलेश सिन्हा, एसआई घनश्याम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आरिफ हुसैन, नकुल रावत, एड.राजशेखर सनी, अनिल भारती, मुकेश कुमार, मंगलेश कुमार आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त की।

Related Posts
Post Comments



Comments