बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला ब्लाक, दो का बदला कार्यक्षेत्र

बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला ब्लाक, दो का बदला कार्यक्षेत्र

Ballia News : जिलाधिकारी के अनुमोदन के अनुपालन में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जनपद में कार्यरत दो खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में आशिक संशोधन करने के साथ ही स्थनान्तरित होकर बलिया आये तीन खण्ड शिक्षा अधिकारियों को ब्लाक आवंटित कर दिया है। बीएसए ने सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल योगदान प्रस्तुत करते हुए अधोहस्ताक्षरी को आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 

Also Read : बलिया : 6 दिन चलेगी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा, बीएसए ने जारी किया समय-सारिणी

बीएसए द्वारा जारी सूची के मुताबिक, स्थनान्तरित होकर बलिया आये खण्ड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव को गड़वार, अरविन्द कुमार को मुख्यालय व आशुतोष कुमार तिवारी को हनुमानगंज ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नगर क्षेत्र में तैनात अनूप कुमार त्रिपाठी को नवानगर तथा मुख्यालय पर तैनात रमेश कुमार श्रीवास्तव को नगर क्षेत्र का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। बीएसए ने कहा है कि सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तथा विभागीय योजनाओं से सम्बंधित यूजर आईडी/पासवर्ड हस्तगत करते हुए प्रभार लेने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्राप्त करायेंगे।

यह भी पढ़े सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव