बलिया में नीरज शेखर बोले - हमारे योग को अपना रहा पूरा विश्व

बलिया में नीरज शेखर बोले - हमारे योग को अपना रहा पूरा विश्व

बलिया : 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चन्द्रशेखर नगर में राज्यसभा सांसद  नीरज शेखर की अगुआई में योगाभ्यास शिविर आयोजित हुआ। शिविर में उनके साथ नगर के सैकड़ो लोगो ने आसन, प्राणायाम व ध्यान किया। शिविर में योग प्रशिक्षक सेतनाथ सिंह ने विभिन्न आसन, प्रणायाम व ध्यान का अभ्यास कराने के साथ उसके लाभ भी गिनाए।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास करने से शरीर में विकार उत्पन्न नहीं होते हैं और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। हमारे यहां ऋषि मुनियों ने पूरे विश्व को योगाभ्यास से परिचित कराया था। प्रणायाम, आसन व ध्यान हमेशा करना चाहिए।

10 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर ले जाकर 21 जुन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराया। हमें गर्व है कि हमारे योग को पूरा विश्व अपना रहा है और स्वस्थ हो रहा है। आज हम उनकी अगुवाई में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। इससे निश्चित रूप से भारत स्वस्थ रहेगा। सांसद की अगुवाई में लोगों ने योगाभ्यास के लिए बलियावासियों को प्रेरित करने एवं स्वस्थ रहने के लिए नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे