नीरज शेखर को मिल रहा बलिया जनपदवासियों का आपार स्नेह और प्यार : अश्वनी चौबे

नीरज शेखर को मिल रहा बलिया जनपदवासियों का आपार स्नेह और प्यार : अश्वनी चौबे

बलिया : भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में गुरुवार को चंद्रशेखर नगर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि बलिया क्रांतिकारियों और ऋषि मुनियों की धरती है। यहां नीरज शेखर को बलिया जनपदवासियों का आपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। सहयोगी दलों के साथ बीजेपी को अपार जन समर्थन मिल रहा है, जिसको देखकर विपक्षी दलों में घबराहट हो गई है।


उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कि जे पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई। इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा हो जाए उस पर सभी की कृपा हो जाती है। भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। भारतीय संस्कृति का अभ्युदय श्रीराम द्वारा ही हुआ है। भगवान श्रीराम का आदेश मानकर हम संस्कृति उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को सबसे बड़ा महाठगबंधन बताया। कहा कि जिसमें देश के सभी ठगबंधन पार्टियां एकजुट होकर आपस में ही खींच तान कर रही है। भाजपा सरकार हमेशा से ही लोगों की हितों की बात करती है। जिसमें सभी समुदाय के लोगों का विकास हो रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश