17वीं पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को किया नमन्, राष्ट्रानायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने रोपा वट वृक्ष का पौधा

17वीं पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को किया नमन्, राष्ट्रानायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने रोपा वट वृक्ष का पौधा

बलिया : चन्द्रशेखर नगर झोपड़ी पर राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में आयोजित पुष्पांजलि सभा में युवा तुर्क की 17वीं पुण्यतिथि पर नम आंखों से याद किया। किसान नेता संतोष सिंह ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा राजनेता अब पैदा नहीं होगा। वो हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता किया करते थे। हमेशा राष्ट्र के उत्थान और विकास की बात किया करते थे।

चेस स्पोर्ट्स एसोसियेशन के सचिव उमेश सिंह ने कहा कि बलिया ने एक अच्छा विचारक व चिंतक हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है, लेकिन उनके आदर्श और सिद्धात हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। इसके पूर्व समिति के सदस्यों ने उनकी स्मृति में वट वृक्ष का पौधा रोपकर कृतियों को नमन किया। कार्यक्रम में मिंटू सिंह, जेपी सिंह पूर्व प्रधान, सत्येन्द्र सिंह चिंटू पूर्व प्रधान, किशन प्रताप सिंह छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष, निशू श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, मणि बहादुर सिंह, डॉ. अनिल सिंह सेंगर, कमलेश सिंह, अमित सिंह, संतोष वर्मा, नवीन सिंह, भवानी शरण, अशोक वर्मा, सुधीर कुमार सिंह, मनोज शर्मा आदि अपने विचार रखे। श्रद्धांजलि सभा में आये आगंतुकों के प्रति उपेन्द्र सिंह सचिव राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद