गणतंत्र दिवस पर होगा क्रांति 1942@ बलिया का मंचन, संकल्प की तैयारी पूरी

गणतंत्र दिवस पर होगा क्रांति 1942@ बलिया का मंचन, संकल्प की तैयारी पूरी

Ballia News : संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया व उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा बलिया के संयुक्त तत्वाधान में क्रांति 1942@ बलिया नाटक का मंचन 26 जनवरी को शाम 5 बजे बलिया कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में  होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को ड्रामा हाल पर रंगकर्मियों की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने कहा की ड्रामा हाल  के स्थापना का यह 70वां साल है।

1954 में इसकी स्थापना हुई थी। इसी अवसर पर संकल्प संस्था और कर्मचारी संघ के कलाकारों द्वारा इस नाटक का मंचन किया जा रहा है। संकल्प संस्था के सचिव व इस  नाटक के लेखक एवं निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि क्रांति 1942@ बलिया नाटक के माध्यम से बलिया जनपद के क्रांतिकारी इतिहास को मंच पर लाने का एक प्रयास है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके। इस अवसर पर समाजसेवी भानु प्रताप सिंह, संजय भारती, राजकुमार, बेचूराम, श्रीराम प्रसाद सरगम, ट्विंकल गुप्ता, आनंद कुमार चौहान, तुषार, रिया, खुशी इत्यादि नाटक के सभी कलाकार उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट