बलिया के 174 परिषदीय स्कूलों के लिए अच्छी खबर, बीएसए मनीष सिंह ने दी जानकारी

बलिया के 174 परिषदीय स्कूलों के लिए अच्छी खबर, बीएसए मनीष सिंह ने दी जानकारी

बलिया : जनपद का एक भी परिषदीय स्कूल बिजली विहीन नहीं रहेगा। विद्युतीकरण के एक करोड़ 71 लाख 27 हजार 821 रुपये अवमुक्त हो चुका है, जिससे असंतृप्त 174 विद्यालय विद्युत से संतृप्त हो जायेंगे। विद्युतीकरण हो जाने से विद्यालय में कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला इत्यादि के विकास से न सिर्फ शिक्षा के प्रति रूची बढ़ेगी, बल्कि उनके समग्र विकास में भी सहायता मिलेगी।
 
 
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में परिषदीय स्कूलों की सख्या 2249 है, जिनमें 1625 प्राथमिक, 357 कंपोजिट तथा 267 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैै। इसमें 2075 विद्यालयों में विद्युत सुविधा से संतृप्त है, जबकि 174 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ने में असुविधा हो रही थी। विद्युत सुविधा से वंचित शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के 85, नगरा के 33, नवानगर के 8, पंदह के 26, बेरूआरबारी के 5, मनियर के 10, रसड़ा के 6 व बांसडीह के विद्यालय में विद्युतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव को भेजा गया था। इन विद्यालयों को  रोशन करने के लिए बीते दिनों ₹17127821 का बजट जारी किया गया। असंतृप्त 174 विद्यालयों में विद्युतीकरण हो जाने से जनपद के सभी 2249 परिषदीय स्कूल संतृप्त हो जायेंगे। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल