बलिया : प्राचीन शिव मंदिर में शिव दरबार के विग्रह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

बलिया : प्राचीन शिव मंदिर में शिव दरबार के विग्रह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के डोमन राय के टोला के प्राचीन शिव मंदिर के शिव दरबार के विग्रह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को ब्रहमलीन खपड़िया बाबा के कृपापात्र स्वामी हरिहरानंद जी महाराज के हाथों संपन्न हुआ। इससे पहले सोमवार को सती घाट भुसौला पर ग्रामीणों द्वारा जल यात्रा निकाल कर गंगा तट से पवित्र जल भरा गया था। मंगलवार के दिन चौबीस घंटे के लिए भगवन्नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार को हुई।

मंगलवार को शिव दरबार के खंडित भगवान विष्णु और मां पार्वती जी की मूर्ति की जगह नई मूर्तियों को आचार्य पवन तिवारी की अगुवाई में पंडितों ने वैदिक पूजन कर अन्नाधिवास, जलाधिवास आदि कार्यक्रम किया गया। बुधवार को गाजे बाजे के साथ मूर्तियों को ग्राम पंचायत में भ्रमण आदि सभी वैदिक धर्म के अनुसार किया गया। उसके बाद संत हरिहरा नंद जी महाराज के हाथो मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यजमान के रूप में सियाराम सिंह,सतेंद्र यादव रहे।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्वामी हरिहरा नंद स्वामी ने कहा कि कलियुग में भगवन्नाम संकीर्तन से मनुष्य का कल्याण होगा। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन भगवन्नाम संकीर्तन करना चाहिए। इससे लोक और परलोक दोनों बनता है। वही कार्यक्रम में मुरली छपरा के ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय, सुनिल पाण्डेय, कौशल किशोर पाण्डेय, संतोष सोनी, बबलू सिंह सहित गांव के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं बच्चे सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता