Ballia में छत से गिरकर ब्लॉक प्रमुख के ससुर की मौत
On



बलिया: छत से गिरकर मनियर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख सपना सोनी पत्नी गोपाल सोनी के ससुर राजू प्रसाद सोनी (60) की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे वह छत पर टहल रहे थे, तभी तीन मंजिला छत से नीचे गिर गए। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दरवाजे पर सांत्वना देने वालों का ताता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार परशुराम स्थान के पास अंत्येष्टि स्थल पर किया गया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 22:51:30
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...


Comments