बलिया की इस पुरानी मठिया पर चेतक प्रतियोगिता के बीच धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन

बलिया की इस पुरानी मठिया पर चेतक प्रतियोगिता के बीच धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन

हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा प्रांगण के पास पुरानी मठिया पर मठाधीश सुदर्शन दास जी महाराज के सानिध्य में विशाल धर्मशाला निर्माण लिए गाजे बाजे के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन मुख्य यजमान बबुआपुर निवासी डॉ. निर्भय शंकर उपाध्याय के हाथो आचार्य श्रीमन्ननारायण पांडेय ने मंत्रोचारण के साथ कराया।

इस अवसर पर चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम राउंड में प्रथम स्थान अंकित तिवारी, द्वितीय स्थान काशीनाथ तिवारी तथा दूसरे राउंड में शंकर यादव प्रथम व सूचित यादव द्वितीय स्थान तथा तृतीय राउंड में गोधन यादव प्रथम व श्रीराम यादव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, फाइनल राउंड में गोधन यादव प्रथम, अंकित तिवारी द्वितीय तथा शंकर यादव का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। तीनों विजेताओं को जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार पांडेय ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

श्री सुदर्शन दास ने कहा कि इस धर्मशाला से सभी क्षेत्रवासियों व ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। कोई भी गरीब व अमीर अपना कोई भी कार्यक्रम इस धर्मशाला में कर सकेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि धर्मशाला के निर्माण में सहयोग करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष सहयोगी राजेंद्र पांडेय उर्फ बम जी तथा संचालन नीरज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कमेटी के सभी सदस्य व बड़ी संख्या में श्रदालुओ तथा क्षेत्रीय लोगों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...