बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, नहर किनारे मिला शव

बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, नहर किनारे मिला शव

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा गांव में बंकवा जाने वाली नहर के पास संदिध परिस्थियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव की शिनाख्त बैरिया निवासी बजरंगी पुत्र दीनानाथ गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक बांसडीह कस्बे में अपनी माता और पत्नी के साथ किराए पर रहता था। वह मिठाई बनाने का कारीगर था।

बांसडीह बलिया मुख्यमार्ग पर पिंडाहरा गांव से बंक्वा जाने वाली नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह नहर मार्ग पर टहलने वाले लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली शकील अहमद ने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव