बलिया : शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का भी दे रहा था धमकी

बलिया : शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का भी दे रहा था धमकी

Ballia News : शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अर्पित सोनी पुत्र अजय सोनी (निवासी : सुल्तानपुर, थाना हल्दी, बलिया) को हल्दी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 65 (1)/352/351(3) BNS व ¾ पाक्सो एक्ट में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बता दे कि गाजीपुर जिला के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में काफी समय से रह कर पढ़ती है। ननिहाल में पास के गांव का एक परिचित लड़का अक्सर उसके घर आता जाता था। इसी बीच वह किशोरी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दो माह पहले उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। किशोरी की मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने आरोपी के परिजनों को घटना से अवगत कराया, लेकिन परिजन गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

13 अगस्त 2024 को हल्दी थाने में पीड़िता की मां ने तहरीर दिया। लेकिन मुकदमा दर्ज करने की बजाय पुलिस पंचायत करने में जुटी रही। लेकिन मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। अंततः पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया और आरोपी भी रविवार कों गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय