बलिया : 36 घंटे बाद तीन किलोमीटर दूर मिला किशोर का शव
On



दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर गांव निवासी रनवीर उर्फ हैपी का शव सोमवार की सुबह गंगा नदी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बता दे कि 20 अप्रैल को रनवीर (13) पुत्र रामनारायण गुप्ता अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने शिवपुर घाट (लालगंज) पर गया था, जहां स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन भी नाव से दोकटी व महुली गंगा घाट तक परिजन व प्रशासन तालाश करते रहे।उसी क्रम में परिजन तालाश करते हुए दोकटी गंगा घाट की तरफ गये। पानी के बहाव के कारण शिवपुर घाट से लगभग तीन किमी की दूरी पर दोकटी गंगा घाट से कुछ दूर पूरब रनवीर का शव उतराया हुआ मिला।
रमेश पांडेय

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...


Comments