बलिया : सेल्फी बनी काल... टोंस नदी में समा गये दो दोस्त




Ballia News : फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव के पास टोंस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष गजानन चौबे के साथ पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घर कोहराम मच गया।
Also Read : बलिया : गंगा में डूबने से बालक की मौत, 6 माह में शीला को लगा दूसरा बड़ा झटका
शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी दानिश (22) पुत्र रियाज अहमद तथा बहेरी निवासी गोलू उर्फ वारिस अली (23) पुत्र शेर अली मंगलवार की दोपहर फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव के सामने टोंस नदी पहुंचे, जहां एक दोस्त टोंस नदी के पानी में उतरकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए उसका दूसरा दोस्त पानी में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया। आसपास के लोगों की सूचना पर फेफना पुलिस एवं काफी संख्या में भी लोग इकट्ठा हो गए। नदी में खोजबीन के बाद दोनों युवकों का शव बाहर निकाला गया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments