Ballia News : पकड़े गये तीन दुकानों को खंगालने वाले

Ballia News : पकड़े गये तीन दुकानों को खंगालने वाले

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना  क्षेत्र की तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों (एक बाल अपचारी) को पुलिस ने गुरुवार की सुबह विभिन्न स्थानों से पकड़ लिया। उनके पास से नगदी, मोबाइल व अन्य उपकरण तथा लैपटॉप बरामद किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को उक्त चोरों द्वारा प्रेम कुमार सोनी (निवासी देवकी छपरा) की रानीगंज स्थित दुकान से 700 ग्राम चांदी के गहने चुरा लिया गया था।इसी क्रम में 27 दिसंबर को रानीगंज निवासी राजू सोनी की बैरिया स्थित सिटी गोल्ड की दुकान से 10000 रुपए नगद और कुछ पीले सफेद धातु की चोरी इनके द्वारा की गई थी। वही 6 जनवरी को उमाशंकर वर्मा (निवासी मिर्जापुर) की बीवी टोला स्थित दुकान से चोरों ने 32 पीस मोबाइल, दो लैपटॉप, 225 पीस ब्लूटूथ, 30 पीस नेक बेल्ट, 10 पीस चार्जर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिया था।

मुखबीर की सूचना पर चांददियर के निकट से विशाल सिंह पुत्र भीम सिंह व सागर सिंह पुत्र पंचानंद सिंह (निवासीगण : योगेंद्र गिरी के मठिया थाना बैरिया) व एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है। उनके पास से एक लैपटॉप, कुछ मोबाइल व नगदी  पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय कर दिया।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार