Ballia News : सीसीटीवी फुटेज आया काम, 12 घंटे के भीतर तीन गिरफ्तार

Ballia News : सीसीटीवी फुटेज आया काम, 12 घंटे के भीतर तीन गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : बैरिया तहसील मोड स्थित मनीष गुप्त की हार्डवेयर व बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से रविवार की रात चार क्विंटल लोहे की सरिया चुराने वाले चोरों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैरिया पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लोहे की सरिया बरामद कर लिया। गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दो आरोपी की तालाश जारी है।


चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मनीष गुप्ता की बिल्डिंग मैटेरियल व हार्डवेयर की दुकान तहसील मोड पर अवस्थित है। जहां रविवार की रात में चोरों द्वारा लोहे की सरिया चुराई गई जो बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार लोहे का सरिया गायब देखा तो उसका माथा ठनका तब उसने 112 नंबर पुलिस को मौके  पर बुलाया। उनकी सूचना पर प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार दुबे, चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला तो पांच लोग चोरी के घटना का अंजाम देते देखे गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनीष गुप्ता ने तहरीर दिया जिसमें बैरिया निवासी प्रेम नारायण मिश्रा, मठ योगेंद्र गिरी निवासी राणा प्रताप सिंह, चंदन उपाध्याय रामनगर, मंटू पासवान व छोटू पासवान निवासी बैरिया को नाम प्रकाश में आया।  पुलिस ने प्रेम नारायण मिश्र, राणा प्रताप सिंह व चंदन उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही मंटू पासवान व छोटू पासवान निवासी खड़सरा खेजूरी  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा से मिले फुटेज के चलते मामले का राजफाश करने में काफी सहूलियत हुई। बाजार के दुकानदारों से उन्होंने आग्रह किया कि सक्षम लोग सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं।

यह भी पढ़े बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व विधायक के भतीजे की मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में स्व. शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता : पटना को हरा चन्दौली सेमीफाईनल में

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरहां गांव के पास अनियंत्रित बाइक नहर में पलट गई। इससे बाइक सवार युवक...
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील
बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम