Ballia News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Ballia News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Ballia News : तेज आंधी और बारिश के दौरान गुरुवार को नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव के रहने वाले सत्यकाम राय (34) की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। घटना के बाद से गांव और परिवार में शोक की लहर है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि सत्यकाम राय का खेत टुटवारी मौजा में है। आंधी-बारिश शुरू होने पर वे खेत में रखे प्याज को ढकने के बाद बारिश से बचने के लिए खेत से कुछ दूरी पर एक विशाल शीशम के पेड़ के नीचे जाकर छिप गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर पड़ी, जिससे सत्यकाम की मौत हो गई। परिजन उन्हें देर रात तक ढूंढते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे एक महिला की नजर पेड़ के नीचे पड़े शव पर पड़ी।

महिला ने तुरंत विजय को सूचना दी, जिन्होंने इस बारे में मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने सत्यकाम राय का शव पाया। सूचना मिलते ही नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सत्यकाम राय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनका एक तीन वर्षीय पुत्र आशुतोष राय है। पत्नी शिखा राय का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क