बलिया DSO की बड़ी कार्रवाई : कोटे की पांच दुकानें निरस्त, दो सस्पेंड ; एक पर FIR

बलिया DSO की बड़ी कार्रवाई : कोटे की पांच दुकानें निरस्त, दो सस्पेंड ; एक पर FIR

Ballia News : अनाज वितरण में मिल रही शिकायतों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) एक्शन मोड में है। विभाग ने अगस्त माह में न सिर्फ 110 कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया, बल्कि अनियमितता पर दो राजकीय सस्ते गल्ले की दुकानों को सस्पेंड भी कर दिया। वहीं, पांच दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इस दौरान 13 हजार रुपये की प्रतिभूति भी जब्त की है।

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को एक जनवरी से एक वर्ष के लिए निशुल्क खाद्यान्न वितरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत विभाग द्वारा समय-समय उचित दर दुकानों का निरीक्षण कर कार्डधारकों में वितरित होने वाले राशन की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्यान्न वितरण योजना के तहत जिले के सभी कार्ड धारकों में निर्धारित मात्रा व दर पर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण और शिकायतों मिलने का जांच उपरांत कार्रवाई भी की जा रही है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश