बलिया : इग्नू परीक्षा केन्द्र का सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण

बलिया : इग्नू परीक्षा केन्द्र का सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण

Ballia News : इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की सत्रांत परीक्षा इग्नू परीक्षा केन्द्र सतीश चंद्र कालेज बलिया में चल रही है। रविवार को परीक्षा का औचक निरीक्षण इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. श्रवण कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने परीक्षार्थियों की आईडी कार्ड व प्रवेश पत्र की गहनता से जांच की।
 
परीक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा में लगे कर्मचारियों को उनके कार्य एवं कर्तव्य के बारे में डाॅ. पाण्डेय ने विधिवत मार्गदर्शन किया। परीक्षा केन्द्र अधीक्षक डाॅ. शिवेन्दु त्रिपाठी ने परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अवगत कराया। डाॅ. श्रवण कुमार पाण्डेय ने बताया कि इग्नू देश भर में अपने अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से वर्ष में दो बार प्रवेश (जनवरी एवं जुलाई सत्र) एवं दो बार परीक्षा (जून एवं दिसम्बर सत्र) का आयोजन करता है।
 
परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न सूचना प्रसार तकनीकों के साथ-साथ भौतिक सत्यापन भी कराया जाता है। इग्नू में जुलाई 2024 सत्र हेतु प्रवेश के लिए लिंक खुला हुआ है। डाॅ. पाण्डेय ने अध्ययन केन्द्र के स्टाफ को विद्यार्थियों को पुर्नपंजीकरण (रि-रजिस्ट्रेशन) तथा नये प्रवेश हेतु अपने क्षेत्र के लोगों तक परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन करने की सलाह दी।
 
इग्नू अध्ययन केन्द्र 2716 पर परास्नातक, स्नातक, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र स्तर पर कार्यक्रम संचालित है। जिसमें बीए, बीकाम, सीएफएन, एमए हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, एमकाम इत्यादि रोजगारपरक कार्यक्रम में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। उपरोक्त की जानकारी एवं प्रवेश हेतु किसी भी कार्य दिवस पर अध्ययन केन्द्र पर इच्छुक विद्यार्थी सम्पर्क कर सकते है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश