बलिया लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री

बलिया लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री

बलिया : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 72 बलिया लोकसभा संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं आज़मगढ़ क्लस्टर के प्रभारी सूर्यप्रताप शाही मौजूद रहे। श्री शाही ने संचालन समिति में सम्मिलित सभी विभागों के संयोजकों एवं सह संयोजकों से चुनावी तैयारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। समस्याओं को सुना एवं विस्तृत निर्देश दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत समिति के सभी जिम्मेदारों से कहा कि तैयारी कागजी नहीं चलेगी, धरातल पर कार्य करें। हमें व्यक्तिगत कार्यों पर देश हित में पार्टी के दायित्यों को वरीयता देनी होगी। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सभी अभियानों की समीक्षा किया। एक कुशल राजनैतिक अभिभावक के रूप में कार्यकर्ताओं को आत्म विश्वास एवं जोश भरने से नहीं चुके।

लोकसभा संयोजक राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा प्रबंधन समिति अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत व प्रयास से बलिया जिले से संबंधित तीनों लोकसभा क्षेत्र बलिया, सलेमपुर व घोषी को लेकर आवश्यक टिप्स दिये। बैठक में लोकसभा सह संयोजक जितेंद्र नाथ पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह सहित विधानसभा बैरिया, बलिया, फेफना, मुहम्मदाबाद व जहूराबाद के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली