चाईछपरा सुरेमनपुर में निःशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ कर ADRM निर्भय नारायण सिंह ने कही बड़ी बात




Ballia News : समाजसेवा से सदैव जुड़े रहने वाले जनपद के दुधैला निवासी ADRM निर्भय नारायण सिंह ने सबसे सुदुर स्थित चाई छपरा सुरेमनपुर में निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने कहा कि जीवन का उद्देश्य बड़ा घर, बड़ी गाड़ी, बड़ा प्लाट ना होकर, नर सेवा, समाजसेवा व जन सेवा होना चाहिए। कहा भी गया है नर सेवा ही असली नारायण सेवा है। ईश्वर ने यदि आपको सामर्थ्य प्रदान किया है तो अपनी क्षमता के अनुरूप जन कल्याण के लिए सदैव व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुझे महीने दो महीने में जब भी दो चार दिन छुट्टी मिलती है, मेरा हमेशा से ये प्रयास रहा है कि मैं अपने गांव, समाज एवं क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुख में शामिल होऊं। कोशिश भी करता हूँ कि मैं लोगों के किसी काम आ सकूं। इस अवसर पर प्रधान मंतोष चौधरी, युवा नेता भोली साहनी, शैलेश मिश्रा, विजय सिंह, विनोद पासवान, अनुज सिंह, अर्चित राय, रविरंजन सिंह मनु, संजय खरवार, सुशील सिंह, प्रदीप सिंह आदि लोगों के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Posts
Post Comments



Comments