युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, पत्नी को कौंध रही यह बात
On



बलिया। मंगलवार की सुबह जैसे ही युवक का शव घर की दलहीज पर पहुंचा, कोहराम मच गया। मां-बाप व भाईयों का रोते-रोते बुरा हाल था। पत्नी की चीत्कार से वहां मौजूद हर इंसानी जिगर सिसक रहा था।
खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव निवासी फैयाज शाह (25) पुत्र जुकुरूल्लाह शाह दिल्ली रहता था। वहां फैयाज Axis Bank की ATM की गाड़ी चलाता था। फैयाज हमेशा खुश रहता था। रविवार की शाम फैयाज ने फोन कर पिता, भाई तथा पत्नी से बात भी किया। सब कुछ ठीक था। बताया जा रहा है कि रात को 1.30 बजे फैयाज ने पत्नी को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका था। सोमवार की सुबह घर-परिवार के लोग अभी नींद से जग ही रहे थे, तब तक दिल्ली से
फैयाज के मौत की सूचना मिली। यह सूचना पूरे परिवार को झकझोर दी। मंगलवार की सुबह फैयाज का शव एम्बुलेंस से घर पहुंचा। पत्नी रात 1.30 आई पति का फोन रिसीव नहीं कर पाने से काफी आहत है।
Tags: बलिया खबर

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments