डीबीटी में लापरवाही पड़ी भारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड ; शिक्षक संगठन नाराज

डीबीटी में लापरवाही पड़ी भारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड ; शिक्षक संगठन नाराज


अलीगढ़। डीबीटी के तहत डेटा फीड न करने पर नगर क्षेत्र के बालक पाठशाला संख्या 12 के प्रभारी प्रधानाध्यापक फहीमुद्दीन को बीएसए ने निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए ने बताया कि बालक पाठशाला संख्या 12 में फहीमुद्दीन प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। इनका मूल विद्यालय बालक पाठशाला संख्या 28 है। इनको लिखित तथा मौखिक तौर पर डीबीटी के कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में रुचि नहीं दिखाई। आदेशों की अवहेलना व शासकीय प्राथमिकता के कार्यों में रुचि न लेने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक फहीमुद्दीन को निलंबित किया गया है। साथ ही उन्हें नगर संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है। 

बोले शिक्षक नेता
प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने गलत बताया है। जिलाध्यक्ष डा. प्रशांत शर्मा ने विरोध जताते हुए कहा है कि शिक्षकों पर डीबीटी का काम थोपा जा रहा है। इसको बीआरसी स्तर पर कंप्यूटर आपरेटर से कराने की मांग कर चुके हैं। अब शिक्षकों को निलंबित किया जा रहा है। यदि इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह शिक्षकों का काम नहीं है। इसे कंप्यूटर आपरेटर से कराया जाना चाहिए। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा