सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एसपी का बड़ा एक्शन

सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एसपी का बड़ा एक्शन

UP News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्शन करने के लिए पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने कहा कि कथित घटना रविवार शाम को हुई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले राजेश कुमार पांडे अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आए थे।

राजेश कुमार कथित तौर पर अपनी कार को गोवर्धन में प्रतिबंधित क्षेत्र में ले जाना चाहते थे, जबकि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच, जब स्थानीय यूट्यूबर दीपक शर्मा और गौरव कौशिक ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो सब इंस्पेक्टर ने दीपक को धक्का देकर ऐसा करने से रोका और गौरव को हिरासत में ले लिया। दीपक के पिता ओमप्रकाश शर्मा ने इस मामले की शिकायत एसपी (ग्रामीण) से की और आरोप लगाया कि उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए। 

राजेश कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर ने उनके और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार भी किया। जब उनकी बेटियों प्राची और अर्चना ने इंस्पेक्टर को पकड़ लिया, तो उन दोनों को भी पीटा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा, जो अपनी बहनों को बचाने आया, उसे भी पीटा गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने पूरे घटनाक्रम के लिए सब इंस्पेक्टर राजकुमार के व्यवहार को कारण मानते हुए देर रात निलंबित कर दिया। डीएसपी आलोक सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय