एक और एसपी पर चला सरकार का डंडा, लगा था भ्रष्टाचार का आरोप

एक और एसपी पर चला सरकार का डंडा, लगा था भ्रष्टाचार का आरोप


लखनऊ। प्रयागराज के SSP अभिषेक दीक्षित के बाद शासन ने महोबा के SP मणिलाल पाटीदार को भी निलंबित कर दिया है। इन पर भ्रष्टाचार का आरोप है। अब महोबा का एसपी लखनऊ कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त अरुण कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है। 
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सोमवार को वीडियो जारी कर SP मणिलाल द्वारा न सिर्फ छह लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया था, बल्कि अपनी जान का खतरा भी बताया था। मंगलवार को बांदा रोड पर कारोबारी अपनी कार में घायल अवस्था में पड़े मिले। वह कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती हैं। वीडियो जारी करने के साथ ही कारोबारी ने SP के खिलाफ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृह सचिव को शिकायती पत्र भी भेजा था।


Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments