ट्रेन में भूख से बिलखते बच्चे को ऐसे मिली रेलवे की मदद

ट्रेन में भूख से बिलखते बच्चे को ऐसे मिली रेलवे की मदद


हरदोई। गंगा शतलुज एक्सप्रेस में भूख से रो रहे एक माह के बच्चे के लिए सीएमआई हरदोई ने दूध उपलब्ध कराया, जिसकी प्रशंसा खूब हो रही है। गया से लुधियाना के लिए एक परिवार ट्रेन से यात्रा कर रहा था। ट्रेन के लखनऊ से निकलते ही बच्चा भूख के मारे रोने लगा। परिजनों द्वारा रेल सेवा एप पर रेल प्रशासन से मदद मांगी गई। रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सीएमआई अंबुज मिश्रा को  गंगा शतलुज एक्सप्रेस में दूध उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
पहले रेल प्रशासन ने बालामऊ स्टेशन को निर्देशित किया, परंतु साप्ताहिक बंदी के चलते हुए बालामऊ स्टेशन पर बच्चे के लिए दूध नहीं उपलब्ध हो सका। इसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा सीएमआई अंबुज मिश्रा को बच्चे के लिए दूध उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। अंबुज मिश्रा ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर बच्चे के लिए दूध उपलब्ध करा दिया। बच्चे के लिए दूध मिलने पर परिवार ने रेलवे प्रशासन और सीएमआई का आभार व्यक्त किया
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली