बीईओ के हस्तक्षेप के बाद पांचवें दिन बना मध्याह्न भोजन

बीईओ के हस्तक्षेप के बाद पांचवें दिन बना मध्याह्न भोजन



# प्रधानाध्यापक व रसोइया के मध्य हुए विवाद के कारण हुआ था बंद


रेवती (बलिया)। नगर के बीआरसी कैम्पस में स्थित प्राथमिक विद्यालय शहीद स्मारक के प्रधानाध्यापक व रसोईया के बीच हुए विवाद में चार दिन से बंद एमडीएम ख॔ड शिक्षा अधिकारी के हस्तक्षेप से बुधवार को पांचवे दिन पुनं: प्रारंभ हो गया। 
गत 4 जुलाई को प्रधानाध्यापक बुद्धि प्रताप अस्थाना द्वारा रसोईया ममता देवी को भोजन बनाने से पूर्व झाडू लगाने का निर्देश दिया गया। इस बात को लेकर दोनों में बात विवाद के साथ मारपीट हो गई। जिसके चलते प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम का सारा सामान कमरे मे बंद कर दिया गया । इसके चलते सभी बच्चे लगातार चार दिन पढ़ाई के पश्चात भूखे पेट घर लौटने को विवश थे । मंगलवार को अपराह्न पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय द्वारा वैकल्पिक व्यस्था के तहत विद्यालय से सटे जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अब्दुल रहीम को एमडीएम की जिम्मेदारी दी गई । खंड शिक्षा अधिकारी श्री राय ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा डीएम बलिया व  बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई शिकायती पत्र के जांच के पश्चात् संबंधित लोगों पर कार्यवाही की जायेगी ।

रिपोर्ट अनिल केसरी
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश