बलिया : NCC में सेवा पूर्ण होने पर कालेज और कैडेटों ने सैनिक ओज के साथ मेजर धनंजय सिंह को किया विदा

बलिया : NCC में सेवा पूर्ण होने पर कालेज और कैडेटों ने सैनिक ओज के साथ मेजर धनंजय सिंह को किया विदा

रेवती, बलिया : पीडी इण्टर कालेज गायघाट के एनसीसी अधिकारी मेजर धनंजय सिंह की एनसीसी में सेवा पूर्ण होने पर कालेज और कैडेटों द्वारा सैनिक ओज के साथ प्रसन्न दायक माहौल में उनकी लम्बी प्रेरणादायक सेवा के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर विदा किया गया।

मेजर धनंजय सिंह ने अपने सेवा काल में रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लेकर सेना में लंबी छलांग लगाने वाले कैडेटों को याद करते हुए उन्हें कालेज का गौरव बताया। 93 यूपी एनसीसी बटालियन, बलिया द्वारा आयोजित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर राष्ट्रीय चेतना जागृत करने की दिशा में कैडेटों को विद्यालय प्रशासन द्वारा दिए सहयोग के लिए 24 अक्तूबर 1995 से आज तक के सभी सम्मानित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यो के प्रति सम्मान ज्ञापित किया।

23 सितंबर 2023 को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित थल सैनिक कैंप के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से सूटिंग में पीडी इण्टर कालेज गयाघाट बलिया से प्रतिनिधित्व करने वाले कैडेट अभिषेक कुमार पांडेय को अपनी सेवा अवधि की अन्तिम सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए हर्ष व्यक्त किया। साथ ही अभिषेक को कालेज, मां, बाप और कैडेटों का गौरव बताया।

प्रधानाचार्य केडी मिश्र ने मेजर धनंजय सिंह को एक अनुशासित, परिश्रमी और कर्तव्यनिष्ठ एनसीसी अधिकारी तथा अध्यापक बताया। कहा कि मेजर साहब जैसे कर्मकारी का प्रधानाचार्य होना किसी प्रधानाचार्य के लिए गर्व का विषय है। अंत में बड़े ही खुशनुमा माहौल में मेजर धनंजय सिंह का कार्यभार विद्यालय के भौतिक शास्त्र प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश भारती को सौंपा गया। उम्मीद जताई गई कि मेजर साहब जैसा ही आप कालेज और एनसीसी का गौरव बनाए रखेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्