सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की हत्या से मचा हड़कम्प

सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की हत्या से मचा हड़कम्प

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली को कत्ल की एक वारदात ने दहला कर रख दिया। कातिलों ने इस वारदात को अंजाम फिल्मी विलेन की तरह दिया। वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दो शूटर एक सैलून में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं और एक शूटर एक ग्राहक को सिर में गोली मारता नजर आता है, जबकि एक शूटर उससे पहले ही एक शख्स का काम तमाम करके वहां से बाहर निकल जाता है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दिल्ली के नजफगढ़ का है, जहां शुक्रवार को एक सैलून में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक नजफगढ़ थाने को एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 के पास मौजूद एक सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई है। इसी तरह मोहन गार्डन पुलिस थाने को जानकारी मिली कि गोली लगने से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिजनों को जानकारी दे दी है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए कातिलों की पहचान करने में जुटी है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक