'लव सेक्स और धोखा 2' टीजर : मौनी-उर्फी और अनु मलिक का भी रोल, देखें वीडियो

'लव सेक्स और धोखा 2' टीजर : मौनी-उर्फी और अनु मलिक का भी रोल, देखें वीडियो

Love Sex Aur Dhokha 2 Teaser : एकता कपूर की नॉमिनेटेड फिल्मों में से एक 'लव सेक्स और धोखा' (Love Sex Aur Dhokha) साल 2010 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। वहीं दर्शकों की फरमाइश के बाद मेकर्स ने इसका पार्ट लाने का फैसला किया। इस बीच आज 1 अप्रैल 2024 को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है जो कि बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं।

https://www.instagram.com/reel/C5Nli1dsxRv/?utm_source=ig_web_copy_link

अपकमिंग फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' ('एलएसडी 2') का टीजर सोमवार को जारी किया गया। फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में स्टिंग ऑपरेशन, ऑनर किलिंग और एमएमएस स्कैंडल के इर्द-गिर्द की कहानी बताई गई थी। इस बार, यह इंटरनेट के दौर में प्यार के दिलचस्प सब्जेक्ट पर बेस्ड है। कहानी एक रियलिटी शो की थीम पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स शो को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। टीजर में अनु मलिक और तुषार कपूर को एक रियलिटी शो के जज के तौर पर दिखाया गया है। होस्ट के रूप में मौनी रॉय नजर आ रही हैं। शो में ट्रांसजेंडर कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस के साथ मेल कंटेस्टेंट से लिपलॉक करती है, जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है। टीजर में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद भी नजर आ रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित 'लव, सेक्स और धोखा 2' इंटरनेट के दौर में प्यार की आड़ में छिपे हर पहलुओं पर रोशनी डालती है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, 'लव सेक्स और धोखा 2' एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा