शिक्षामित्रों को PFMS से दो माह का मानदेय देने वाला UP का पहला जिला बना बलिया

शिक्षामित्रों को PFMS से दो माह का मानदेय देने वाला UP का पहला जिला बना बलिया


लखनऊ। BSA शिवनारायण सिंह की सार्थक पहल और DC (प्रशिक्षण) प्रवीण यादव की ईमानदार मेहनत के बदौलत शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के मामते में बलिया शुक्रवार को यूपी का पहला जिला बन गया। वैसे तो PFMS के माध्यम से मानदेय भुगतान की शुरूआत उन्नाव से हुई थी, फिर बदायूं प्रदेश का दूसरा जिला बना। हालांकि उन्नाव और बदायूं ने शिक्षामित्रों को एक-एक माह का ही मानदेय दिया। वहीं, बलिया देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर PFMS से दो माह (जुलाई-अगस्त) का एक साथ भुगतान कर प्रदेश के पहले जनपद में शुमार हो गया। 
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बलिया के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि जनपद में लगभग 2940 शिक्षामित्र नियुक्त है, जिनका मानदेय PFMS लागू होने की वजह से जुलाई व अगस्त का नहीं मिल सका था। लेकिन संगठन की मांग पर बीएसए शिवनारायण सिंह, सम्बंधित DC प्रवीण यादव व AAO ने सार्थक पहल कर शुक्रवार को भुगतान भी शुरु करा दिया। 2213 शिक्षा मित्रों को जुलाई व अगस्त का मानदेय मिल गया। शेष शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जारी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा