CoronaVirus in UP : यूपी में हालात गंभीर, बढ़ाई जा सकती है लॉकडाउन की अवधि

CoronaVirus in UP : यूपी में हालात गंभीर, बढ़ाई जा सकती है लॉकडाउन की अवधि


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 27 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। हालात संवेदनशील हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार लॉकडाउन पीरियड को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सोमवार को इसके संकेत दिए। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए 

कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है, उससे प्रदेश में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। अगर ऐसा ही रहा तो 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोलना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की वजह से ही कई जिलों में संक्रमण फैला है। सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा में मिले हैं। उसके बाद मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, शामली, गाजियाबाद आदि जिले हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 305 हो गई है, जिसमें से 159 लोग तब्लीगी जमात के हैं। पिछले 24 घंटे में मिले 27 में से 21 तब्लीगी जमात के लोग हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही 14 अन्य जिलों में भी टेस्टिंग शुरू होगी, जबकि कई जिलों में कलेक्शन सेंटर बढ़ाए जाएंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर