पिता की मौत, पुत्र की हालत नाज़ुक

पिता की मौत, पुत्र की हालत नाज़ुक


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने खुद विषाक्त पदार्थ खाने के साथ ही पुत्र को भी खिला दिया। जिला अस्पताल में पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र की हालत नाज़ुक देख बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहर खाने का कारण साफ नहीं हो सका है। 

उक्त गांव निवासी कमलेश यादव (35) पुत्र लालजी यादव ने सुबह अपने बेटे आदित्य यादव (14) को विषाक्त पदार्थ खिलाया फिर खुद खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान कमलेश यादव ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य की हालत नाज़ुक देखते हुए बीएचयू  रेफर कर दिया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा