नौकरी दिलवाने के नाम सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, योग्यता जान दंग रह जायेंगे आप

नौकरी दिलवाने के नाम सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, योग्यता जान दंग रह जायेंगे आप

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक फर्जी IAS ऑफिसर को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। आरोपी अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। ठगी का शिकार हुए लोगों की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया गया..। 

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी 10वीं फेल है। वह फर्जी IAS बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक फर्जी आईकार्ड, iphone समेत दो मोबाइल, 15 सौ रुपये कैश व अन्य सामान बरामद किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि साइबर सेल में बाबूगढ़ निवासी अनिल ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि इनकम टैक्स विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने आईएएस अधिकारी बनकर उससे 1 लाख 45 हजार रुपये ठगे है। 

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि प्रियांश कुमार नाम का युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। प्रियांश 10वीं फेल है और वह ठगी करने के लिए जगह-जगह कीर्तन में जाता है। आरोपी प्रियांश हरि जी महाराज परमात्मा के सत्संग में गया था। यहां से उसने अनिल सहित कई लोगों के नंबर इकठ्ठे किए और खुद को आईएएस अधिकारी बताया। नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये मांगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश