गोलगप्पा व चाउमीन खाने से चालीस लोग बीमार, हड़कंप

गोलगप्पा व चाउमीन खाने से चालीस लोग बीमार, हड़कंप


पटना। बिहार के भोजपुर में मंगलवार की देर शाम गोलगप्पा व चाऊमिन खाने से तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े गये। इनमें अधिकतर बच्चें व महिलाएं हैं। सभी को चक्कर और उल्टी की शिकायत थी। यह घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव की है। सभी ने गांव में एक ठेले से गोलगप्पे व चाऊमीन खरीदकर खायी थी। एक साथ चालीस लोगों के बीमार पड़ जाने से गांव में अफरातफरी मच गयी। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इनमें कुछ की स्थिति गंभीर है। डाक्टरों द्वारा बिषाक्त गोलगप्पे खाने से बीमार पड़ने की बात कही गयी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम में एक ठेले वाला गांव में घूम-घूमकर गोलगप्पे व चाऊमिन बेच रहा था। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों व महिलाओं ने गोलगप्पे व चाऊमिन खरीद कर खा ली। कुछ देर के बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एककर करीब चालीस लोग बीमार पड़ गये। इससे पूरे गांव में सनसनी मच गयी। आनन-फानन में देर रात सभी को सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है। सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पुलिस भी गांव पहुंची और मामले की छानबीन की। इसकी जांच के लिए ठेले वाले की तलाश की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्