थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने मंडी के एएसआई और एलडीसी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फरार हो गए। कृषि विभाग के मंडी एएसआई और एलडीसी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जब एक वाहन में उन्होंने बिना टैक्स चुकाए अनाज जाते हुए देखा तो ड्राइवर को रोका। ड्राइवर ने अपने मालिक को कॉल कर दिया। इसके बाद थार गाड़ी में तीन लोग बैठकर आए और एएसआई और एलडीसी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला कोलारस थाना के नखेड़ी टोल प्लाजा का है। यहां रात करीब 9 बजे कृषि मंडी बोर्ड संभागीय कार्यालय ग्वालियर जेडी के निर्देश पर मंडी एएसआई विकास शर्मा, एलडीसी सूरज सिंह और प्राइवेट वाहन चालक अजहर खान स्कॉपियो से वाहन चेक करने के लिए पहुंचे।

27 सितंबर की रात करीब 9 बजे पूनरखेड़ी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त टीम ने एक कंटेनर रोक दिया। टीम ने कंटेनर में चेक किया तो उसमें मूंगफली भरी हुई थी। टीम ने वाहन चालक से ड्राइवर से मंडी शुल्क के दस्तावेज मांगे तो उसने मना कर दिया। इसके बाद विकास शर्मा ने उससे कहा कि चलो अब ट्रैक्टर मंडी ले चलो। वहां पर कागजी कार्रवाई करने के बाद तुम्हे जाने देंगे, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने अपने मालिक को फोन लगाया और विकास शर्मा से कहा कि मालिक आ रहे हैं। इसके बाद ले चलेंगे। थोड़ी देर बाद ही वहां पर थार गाड़ी में बैठकर 4 लोग पहुंच गए।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक थार में दीपक तोमर अपने साथ तीन साथियों को लेकर पहुंच गया। दीपक तोमर और उसके साथियों ने मंडी की जांच टीम पर हमला कर दिया। एएसआई विकास शर्मा बचने के लिए टोल की तरफ भागे, लेकिन आरोपियों ने दौड़कर पकड़ लिया और होटल के सामने उन्हें बहुत बुरी तरह पीट दिया। यह पूरी वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।आरोपी दीपक तोमर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली