बलिया : CO के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च

बलिया :  CO के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च

बैरिया, बलिया। आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में दोकटी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। विभिन्न गांव के मतदान स्थलों तक जवानों ने पहुंचकर पुलिस बल का एहसास कराया।फ्लैग मार्च भगवानपुर, दोकटी, दलन छपरा, रामपुर कोड़रहा, मुरली छ्परा में हुआ। सभी जवानो ने बिहार सीमावर्ती बार्डरो पर भी फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मिश्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस तैयार है। चुनाव के दिन लोगों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती घाटों पर पुलिस की निगरानी तेज की गई है। सभी बॉर्डरो पर  चेक पोस्ट लगाया गया है।किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हर आने जाने वालो पर पुलिस का ध्यान है।अराजक तत्वो से निबटने के लिए पुलिस की सारी तैयारी पूर्ण है। फ्लैग मार्च के समय काफी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानो ने भाग लिया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर