बलिया : ईओडब्लू के हत्थे चढ़ा 75 लाख के गबन का आरोपी बैंककर्मी

बलिया : ईओडब्लू के हत्थे चढ़ा 75 लाख के गबन का आरोपी बैंककर्मी


बलिया। पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर वाराणसी के निर्देश पर ईओडब्लू व नरही थाने की पुलिस ने 75 लाख रुपये के गबन करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ईओडब्लू की टीम को सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ उभांव थाने में छात्रवृत्ति के 75 लाख रुपये गबन करने का मामला पंजीकृत था।
पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर वाराणसी व पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेश के अनुपालन में गबन के संबंध में उभांव थाने में धारा 409/120 बी भादवि तहत मुकदमा दर्ज किया था। उसमें  वांछित अभियुक्त हीरामन राम पुत्र स्व. शिवमुनी (निवासी : भरखारा, थाना सुखपुरा जनपद बलिया, वर्तमान पता सहकारी बैंक भरौली, थाना नरही बलिया) को प्रभारी निरीक्षक नरही मय निरीक्षक शिवाकान्त तिवारी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर वाराणसी व एसआई रमाशंकर व हमराहीगण द्वारा आरोपी को सहकारी बैंक से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त अभियुक्त द्वारा वर्ष 2015 में बच्चों की छात्रिवृत्ति का 75 लाख रुपये का गबन किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नरहीं थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा, निरीक्षक शिवाकान्त तिवारी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर वाराणसी के साथ ही सहयोगी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी...
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव