बलिया : Facebook पर PM की अश्लील फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी

बलिया : Facebook पर PM की अश्लील फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी


सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव निवासी एक युवक को फेसबुक पर प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट करना मंहगा पड़ गया। सुखपुरा पुलिस ने उसे घर से हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि अंकित यादव पुत्र ददन चौधरी दो नामों से फेसबुक अकाउंट चलाता है। एक अंकित बागी और दूसरा अंकित यादव के नाम से। इसी में अकाउंट पर उसने प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया। उसकी पोस्ट करने के साथ ही उससे जुड़े लोग आक्रोशित हो गए। किसी ने सुखपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अंकित को उसके घर से हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच-पड़ताल चल रही है। उचित कार्रवाई होगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी