बलिया : पलक झपकते ही घर खंगाल ले गये चोर, पुलिस जांच में जुटी

बलिया : पलक झपकते ही घर खंगाल ले गये चोर, पुलिस जांच में जुटी

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी छितेश्वर वर्मा उर्फ खटाई वर्मा के घर से चोरों ने सोमवार की रात लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व 15 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी की पत्नी पानमती देवी अपने पुत्र डिग्री कुमार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। छितेश्वर मकान में ताला बंद कर फसलों की रखवाली के लिए खेत में चले गए थे। चोरों ने घर के दो मुख्य दरवाजों पर लगे ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

पत्नी व पुत्र के शादी समारोह में भाग लेने के लिए चले जाने के बाद खाना खाकर छितेश्वर उर्फ खटाई वर्मा मकान में ताला बंद कर खेत मे चले गए थे। मंगलवार के भोर में जब खेत से वापस लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भीतर जाकर देखा तो कमरो में रखी आलमारी, ट्रंक व अन्य बक्सों के ताला टूटा हुआ था। बक्सों में रखे कपड़े बिखरे पड़े थे। ट्रंक में रखा आभूषणों से भरा बैग व आलमारी में रखे 15 हजार रुपये गायब थे।

छितेश्वर वर्मा ने पुलिस को सूचना दी और अपनी पत्नी व पुत्र को रिश्तेदारी से वापस बुलाया, जिन्होंने बताया कि लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व 15 हजार रुपये नगद चुरा ले गए चोर।पडोस की एक लड़की पिंकी पुत्र वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि आधी रात को शौच के लिए मैं घर से बाहर निकली थी तो सात-आठ युवकों को मैंने भागते हुए देखा था। उसमें चार को मैं पहचानती हूं। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। चोर जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

मोबाइल झपटमारी व चोरी की घटनाओं से दहशत

मधुबनी गांव व सुरेमनपुर स्टेशन के आसपास के इलाके में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं काफी दिनों से हो रही है, जिससे लोग परेशान है। ऊपर से चोरी की घटना से ग्रामीण चिंतित दिख रहे है। ग्रामीणों ने मोबाइल झपटमारी की घटना को भी रोकने का आग्रह किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?