लोकसभा में गोड़ समाज की आवाज बने बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, उठाया यह मुद्दा

लोकसभा में गोड़ समाज की आवाज बने बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, उठाया यह मुद्दा

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गोड़ समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान व उनके विकास के लिए गुरुवार की शाम लोकसभा में आवाज उठा कर उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की मांग उठाई। भारत सरकार से आग्रह किया कि पहले से अनुसूचित जनजाति में शामिल गोड़ समाज के लोगों को पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ जनपदों में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने में प्रशासनिक अधिकारी अनावश्यक प्रमाण पत्र मांग रहे है, जिससे गोंड समाज के लोगों में चिन्ता व्याप्त है।

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सांसदों की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों की समिति गठित करने का आग्रह लोकसभा अध्यक्ष से किया। कहा कि आजादी की लड़ाई में गोंड समाज के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका रही है। गोंड जाति के लोगों के समस्याओ के समाधान की जरूरत है। सांसद ने सदन में गोड़ऊ नृत्य व भुजा चबेना की चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष के अनुपस्थिति में पीठासीन अधिकारी के सुरेश ने सांसद को सदन के तरफ से भरोसा दिया कि गोड जाति के समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए भारत सरकार गम्भीर है और सभी जरूरी उपाय किये जायेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students