बलिया : Road Accident में चार युवक घायल, दो रेफर

बलिया : Road Accident में चार युवक घायल, दो रेफर

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुई र्दुघटना में चार लोग घायल हो गये। सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर प्रद्युम्न बाबा के मंदिर के सामने मंगलवार की रात दो मोटरसाइकिलों के आमने सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो हए। दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के दोकटी गांव निवासी विश्वनाथ केसरी (40), संजय केसरी (28) रेवती से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। सोनबरसा गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से इनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। दोनों लोग असन्तुलित होकर सड़क पर गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

इसी क्रम में बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला निवासी दशरथ यादव (18), बहादुर यादव (18) बाइक से अपने गांव से टोला शिवनराय बुधवार को जा रहे थे। फकरु टोला-शोभाछपरा चौक पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से बचने के क्रम में असन्तुलित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों ने सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्