बलिया : पोखरे में डूबने से बालक की मौत, जीवित्पुत्रिका व्रती मां बेसुध

बलिया : पोखरे में डूबने से बालक की मौत, जीवित्पुत्रिका व्रती मां बेसुध

बलिया। सिकन्दरपुर कस्बे में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन ही एक चार वर्षीय बालक की मौत पोखरा में डूबने से हो गयी। घटना की शूचना जैसे ही घर में कोहराम मच गया। जीवित्पुत्रिका व्रती मां बेसुध हो गयी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों की दशा देख हर किसी की आंखें भर जा रही है। 

सिकंदरपुर कस्बा के भिखपुरा मुहल्ता निवासी सचिन जायसवाल का चार वर्षीय बेटा रजत जायसवाल अपने दादा के दसकातर (खौरा) में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ कस्बे के हिरन्दी स्थित पोखरे पर गया था। परिजनों के मुताबिक खेलते-खेलते रजत अचानक पोखरे में चला गया और जब लोगों की नजर पड़ी तो वह डूब चुका था। आस-पास के लोगो की मदद से पोखरे से निकालकर उसे समुदयायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से जहां पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी।वहीं, परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मच गया। तीन भाई और दो बहनों में छोटा रजत सबका प्यारा था। उसकी मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वहीं, जीवित्पुत्रिका व्रती मां डोली जायसवाल बेसुध पड़ी है। आस-पास के लोगों की भीड़ उनके दरवाजे पर जुटी है। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश