बलिया में वृद्घ को मार डाला : चीखता-चिल्लाता रहा 'वो', लेकिन नहीं पसीजा हमलावरों का दिल, मां-बेटा घायल

बलिया में वृद्घ को मार डाला : चीखता-चिल्लाता रहा 'वो', लेकिन नहीं पसीजा हमलावरों का दिल, मां-बेटा घायल


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव की अनुसूचित बस्ती में सोमवार को हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बहू और नाती गंभीर रूप से घायल हो गये।पड़ोसियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, जानलेवा हमले के आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी गोपाल राम (70) का अपने पट्टीदार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद है। सोमवार की सुबह पट्टीदारों ने गोपाल राम पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। गोपाल चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों को तरस तक नहीं आई। वहीं, गोपाल की पुकार सुनकर बचाने आई उनकी बहू गौतमी देवी (50) पत्नी सुरेश राम व नाती चंदन राम (22) पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। 

बताया जा रहा है कि गोपाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना  पर पहुंचे फेफना एसओ रोहन राकेश सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद