बलिया : कलेक्ट्रेट में DM, विकास भवन में CDO ने झंडारोहण कर दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

बलिया : कलेक्ट्रेट में DM, विकास भवन में CDO ने  झंडारोहण कर दिलाई एकता और अखंडता की शपथ


बलिया। जिले में 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ शैक्षणिक संस्थानों पर झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर सम्मानित भी किया। 


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को एकता-अखंडता की शपथ दिलाई और आजादी के जुड़े इतिहास को सबसे साझा किया। इसके अलावा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने झंडारोहण किया। विकास विभाग से जुड़े कर्मियों को एकता अखंडता की शपथ  दिलाने के बाद अपने संबोधन में श्री जैन ने कहा, 'हमारे पूर्वजों ने काफी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद इस स्वतंत्रता को हासिल किया है। इसको अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जरूरी है कि जिसको जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से हर पात्र तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सबको पक्का छत, शौचालय के साथ यह भी सुनिश्चित कराना है कि हर कोई आत्मनिर्भर बने। यही हर व्यक्ति की असली स्वतन्त्रता होगी। 

मरीजों में फल व दूध का वितरण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में जिलाधिकारी, सीडीओ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र पाल व सीएमएस डॉ बीपी सिंह ने मरीजों में फल व दूध वितरित किए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव