बलिया : 28 राज्यों का नाम बताने में हवा से बात करते है ये परिषदीय बच्चे

बलिया : 28 राज्यों का नाम बताने में हवा से बात करते है ये परिषदीय बच्चे

बलिया। बच्चों का करंट अफेयर तथा सामान्य ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षक नित-नये नवाचार का प्रयोग कर रहे है, जिसका प्रतिफल भी अच्छा है। चूंकि शनिवार के दिन विद्यालयों में ज्वॉयफुल एक्टिविटी होती थी, जिसमें बच्चे स्कूल बैग न लाकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते है। 

देखें Video 

इन गतिविधियों में खेल और मनोरंजन ही अधिक होता था। इस ज्वॉयफुल एक्टिविटी के तहत शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय हल्दी नं. 2 पर '28 राज्यों का नाम 20 सेकंड में बताओ-पुरस्कार पाओ' प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा चार और पांच के छः बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें तीन सफल हुए।

'28 राज्यों का नाम 20 सेकंड में बताओ-पुरस्कार पाओ' प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में शामिल कक्षा पांच के छात्र आदर्श मिश्रा ने 12 सेकंड, कक्षा चार की छात्रा अनन्या यादव 11 सेकंड तथा नारगिश 13 सेकंड में 28 राज्यों का नाम बताकर बाजी मार ली। इन बच्चों को कॉपी-पेन व गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतिभागी रूही मिश्रा, नव्या व क्षमा मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार के रूप कॉपी-पेन व सिल्वर मेडल दिया गया। 

प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्चों की बेहतरी के लिए विद्यालय परिवार निरंतर प्रयासरत है। ऐसी प्रतियोगिताओं में बच्चे पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी योग्यता का परिचय देते है। बताया कि इससे बच्चों का न सिर्फ मानसिक विकास होगा, बल्कि उनका सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। इस मौके पर विनीत सिंह, पवन यादव, रामकिंकर यादव, रंजू, ललीता यादव व बेबी देवी के साथ ही सभी शिक्षक मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान