बलिया : KGBV में यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तक वितरण के बीच मना मीना महोत्सव

बलिया : KGBV में यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तक वितरण के बीच मना मीना महोत्सव


बलिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पकवाइनार रसड़ा में नि:शुल्क यूनिफॉर्म तथा पाठ्यपुस्तक वितरण के बीच मीना महोत्सव का काफी खुुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा पूजन के साथ किया गया। 


नि:शुल्क दो सेट यूनिफार्म का वितरण बतौर मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) आनंद मिश्र ने किया। नि:शुल्क ड्रेस एवं पुस्तक पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। यूनिफॉर्म वितरण के पश्चात मीना महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की नामित मीना कुमारी जया एवं जिला समन्वयक ने केक काटकर किया। मीना जन्मदिन छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकवाइनार के प्रधानाध्यापक भृगुनाथ सिंह, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पकवाइनार के समस्त स्टाफ खुशबू सिंह, जागृति ओझा, सरिता, नूरजहां, नीलम तथा विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती निराशा देवी के साथ ही अभिभावक मौजूद रहे। सभी का आगंतुकों का आभार विद्यालय की वार्डेन श्रीमती सुधा त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली