पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने बलिया को दिया अच्छा उपहार

पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने बलिया को दिया अच्छा उपहार


बलिया। जिला चिकित्सालय परिसर में पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार का उपक्रम इब्राहिमपट्टी बलिया के कारपोरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय को दो एम्बुलेंस हस्तांतरित किया गया। पावर ग्रिड के महाप्रबंधक डीके सिंह द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी सिंह को एम्बुलेंस की कागज एवं चाभी को हस्तांतरित किया गया। इसके उपरांत महा प्रबंधक एवं सीएमएस द्वारा  संयुक्त रूप से एम्बुलेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पावर ग्रिड के महा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जनहित में आम जनमानस की सुविधा के लिए दो एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय को दी जा रही है, ताकि बलियावासियों के लिए चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार हो सके। आगे भी पावर ग्रिड अपने स्तर से मदद करता रहेगा। उक्त  मौके पर ग्रिड के उप महाप्रबंधक टीपी वर्मा, अमित सिंह बघेल, डॉ  मिथिलेश सिंह, अविनाश सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव चौधरी,  डॉ विनेश सिंह, अरूण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद