बलिया के DI बने मोहित कुमार दीप, BCDA संग बैठक में दिया 'खास' निर्देश

बलिया के DI बने मोहित कुमार दीप, BCDA संग बैठक में दिया 'खास' निर्देश


बलिया। बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) की बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें नवागत औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप भी मौजूद रहे। 
ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न एवं सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों को यदि दवा बेचते है, तो उन व्यक्तियों की सूची, मोबाइल नं., नाम व पता का डिटेल संगठन के माध्यम से या कोविड केमिस्ट ग्रुप में प्रतिदिन का डाटा प्रतिदिन देना आवश्यक है, ताकि कोरोना संक्रमण को रोकने में कुछ सहायता मिले। संगठन के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार कोविड सुरक्षा के उपाय वाले पोस्टर को बीसीडीए अपील करके प्रत्येक दुकानों पर प्रदर्शित कराया जाएगा। इसे प्रत्येक दुकानदार जिम्मेदारी पूर्वक अपने दुकानों पर चस्पा करेंगे। इस अवसर पर नीरज, राजेश, रमेन्द्र वर्मा, अनिल त्रिपाठी, संजय दुबे, मुमताज अहमद, विशाल सिंह, वरुण तिवारी, अनिल गुप्ता, सल्टू, धनन्जय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री बब्बन यादव ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव